Sunday, 29 January 2017

माहौल ऐसा बनाएँ जिसमें व्यक्ति सामान्य कार्य सुरक्षित होकर और आसानी से कर पाएँ

घर में व्यक्ति की सहूलियत और सुरक्षा के लिए बदलाव करें. व्यक्ति का रोज का दिनचर्या एक सा हो, और उनकी स्थिति के अनुरूप हो, तो उन्हें तनाव नहीं रहेगा कि अब क्या होने वाला है, और वे सामान्य तरह से रह पायेंगे.


कोशिश करें कि व्यक्ति का कंफ्यूशन कम से कम रहे और उन्हें अंदाजा रहे कि वे कहाँ हैं और क्या कर रहे हैं. इसके लिए कई तरह के तरीका हैं जिनसे उन्हें सही समय और जगह का बोध हो. व्यक्ति से बातचीत और मदद के तरीके भी डिमेंशिया की सच्चाई के हिसाब से बदलें. व्यक्ति को उनके काम में उतनी ही मदद दें जो कारगर जो और ज़रूरी हो, और जिस हद तक हो सके उन्हें अपने काम खुद करने दें. इन सब से वे खुद को सक्षम और सुरक्षित महसूस करेंगे. उन का दिन ज्यादा अच्छा बीतेगा. उन्हें कम दिक्कतें होंगी, और उन्हें काम कर पाने का संतोष भी ज्यादा मिलेगा.


No comments:

Post a Comment